PURULIA-BANKURAWest Bengalधर्म-अध्यात्म

भामुरिया बाथानेश्वर दुर्गापूजा का उद्घाटन

पश्चिमांचल उन्नयन परिषद मंत्री शांति राम महतो ने उद्घाटन किया

बंगाल मिरर, संजीव यादव, भामुरिया: नितुरिया प्रखंड के भामुरिया बाथानेश्वर दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पांडाल का पश्चिमांचल उन्नयन परिषद मंत्री शांति राम महतो ने फीता काटकर दिप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस बार बजट को कम करते हुए “झरा फूल रासे रासे मां दुर्गा आसे पासे” थीम पर माँ दुर्गा पूजा पांडाल का निर्माण करवाया गया है। इसी से सामंजस्य रखते हुए मां दुर्गा की मूर्ति भी तैयार की गई है।  कोविड 19 को देखते हुए इस बार सांस्कृतिक अनुष्ठानों को बंद कर दिया गया है।

करीब एक दशक से पुरुलिया जिले के बड़े बजट के पूजा के मध्य नितुरिया थाना क्षेत्र का भामुरिया बाथानेश्वर दुर्गा पूजा कई वर्षों से जिला के सर्वश्रेष्ठ पांडालों (मंडप) के रूप में  पुरस्कृत  होता आया है। इस वर्ष कोरोना की परिस्थिति को मंडप सज्जा तथा मूर्ति के माध्यम से भलीभांति प्रदर्शित किया गया है। 

वर्तमान  परिस्थिति में कोरोना के कारण विश्व भर में काफी लोगों की मौत हुई है। इस के मध्य नई आशा  की किरण मनुष्य ढूंढ लेता है।  इसी चिंता धारा के साथ एक  बरगद के पेड़ को हरसिंगार (कल्पतरु) पुष्प वृक्ष के आकार में सजाया जा रहा है।  यह कल्पतरू फूल मानव जाति है और बरगद का पेड़ पूरा विश्व।  इसलिए कहा गया है ‘झरा फूल रासे रासे’ ।   

शीश महल के अंदर किसी भी दिशा में देखने पर मां दुर्गा नगर आएंगी

 इस बरगद के पेड़ के नीचे गणेश, कार्तिक, मां लक्ष्मी व मां सरस्वती  विश्व के रोग मुक्त होने की प्रार्थना करेंगी।  इसके बगल में ही शीशमहल तैयार किया जा रहा है। इस शीश महल के मध्य मां दुर्गा की मूर्ति तैयार की जा रही है।  शीश महल के अंदर किसी भी दिशा में देखने पर मां दुर्गा नगर आएंगी।  ऐसा लगेगा जैसे मां हमारे आस पास ही हैं। इसीलिए कहा गया है ‘मां दुर्गा आसे पासे’। 


मुख्य अतिथि मंत्री शांति राम महतो अभाति के अलावा पुरुलिया सभाधि पति सुजय बनर्जी रघुनाथपुर बिधायक पूर्ण चंद बाउरी,सरिता तुरी,
भमुरीया बाथनेस्वर सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष हीरा लाल माझी ने आये हुए अतिथियों को फूलों का बुके दुपटा प्रतीक चिन्ह देकर समानित किया इस आयोजन में अनूप माझी की अहम भूमिका रही
 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!