DURGAPURNewsWest Bengal

भड़की सीएम मेयर को हटाने को कहा, दुर्गापुर में मनी दिवाली


बंगाल मिरर, कोलकाता/ दुर्गापुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नवान्न में प्रशासनिक समीक्षा बैठक में दुर्गापुर के मेयर के काम पर सार्वजनिक रूप से भड़क गयी। उन्होंने बैठक में ही शहरी विकास मंत्री फिरहाद (बॉबी) हकीम को  दुर्गापुर के मेयर को तत्काल पद से हटाने का निर्देश दिया।  राज्य के निगमों और नगर पालिकाओं के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्री बॉबी हकीम से एक रिपोर्ट ले रही थे। बॉबी हकीम ने तब मुख्यमंत्री को बताया था कि दुर्गापुर में ऐसी स्थिति है, जहां मेयर ने कोई काम नहीं किया है।

उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गईं और कहा, इसे बदलो। यदि मेयर काम नहीं करता है, तो उससे क्या लाभ है। यदि आवश्यक हो तो एक बैठक बुलाओ। क्योंकि वह चुना गया है। मेयर जो कर रहे हैं वह सही नहीं है। मैं पहले भी खुद दुर्गापुर गयी हूं। मैंने खुद उन्हें दो / तीन बार बताया है। यदि कोई काम नहीं करता है, तो उसे पद पर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं दूसरी ओर इसके बाद दुर्गापुर के कुछ इलाकों में दिवाली का माहौल दिखा। कुछ व्यवसायियों तथा मेयर विरोधी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। हालांकि गुरुवार को ही हाईकोर्ट ने पटाखों पर रोक का निर्देश जारी किया है।

क्या मेयर देंगे इस्तीफा


क्या मुख्यमंत्री के ऐसे रवैये के बाद अब दुर्गापुर के मेयर दिलीप अगस्ती इस्तीफा देंगे? तृणमूल खेमे में इसके बारे में अटकलें शुरू हो गई हैं। “मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता,” मेयर दिलीप अगस्ती ने संवाददाताओं से कहा। इस बारे में किसी ने मुझे कुछ नहीं बताया। यह मैंने तुमसे ही सुना है। इस संदर्भ में मैं और क्या कह सकता हूं।इसके पहले भी पश्चिम बर्दवान जिले में की प्रशासनिक बैठक में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  दिलीप अगस्ती को चेतावनी दी थी। उन्हें सभी के साथ काम करने का निर्देश दिया। लेकिन फिर भी, कुछ भी नहीं बदला है। उनका  का बार-बार नगर पार्षदों से मतभेद रहा है।

दुर्गापुर बैराज के लॉक गेट नंबर 31 के ढहने के बाद दुर्गापुर पुरनिगम इलाके में पानी की आपूर्ति करने में विफल रहा है। दुर्गापुर पुरनिगम में 43 वार्ड हैं।2016 के आम चुनावों में पार्टी की जीत के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व नौकरशाह दिलीप अगस्ती को दुर्गापुर का मेयर नियुक्त किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *