NewsWest Bengal

राज्य में तीन हजार पुलिसकर्मी और 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्तीः सीएम


बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाताः अगले ही साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया। राज्य में तीन हजार पुलिसकर्मी और 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को संबोधित किया।

দুর্গাপুজার জন্য মমতার একগুচ্ছ উপহার
file photo

इस दौरान सीएम ममता ने राज्य में 3000 पुलिसकर्मी और 16 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना स्थिति में सुधार होती है, तो शिक्षकों की भर्ती शुरू हो जाएगी। टेट पास करने वालों को 16 हजार पदों पर नियुक्त किया जाएगा। शिक्षा विभाग सभी नियमों की घोषणा बाद में करेगा।इस दिन सीएम ने कहा कि राज्य पुलिस में तीन और बटालिय बनाए जाएंगे। इसमें 3000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोरखा, जंगलमहल के लिए एक बटालियन और कूचबिहार की नारायणी सेना पहाड़ियों की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी
हालांकि, उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुखों पर छोड़ दिया कि कैसे, कब और किस तरह से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी और इन बटालियनों में किन लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *