LatestWest Bengal

BJP की सभा में गोलीबारी, हिंसक टकराव

बीरभूम में भाजपा की सभा में जबरदस्त हिंसक टकराव, चली गोली

बंगाल मिरर, बीरभूम । 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हालात लगातार हिंसक होते जा रहे हैं। बुधवार को बीरभूम जिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में जमकर हिंसक टकराव हुआ है। यहां तक की गोली चली है और बमबारी भी हुई है। कई जगहों पर हालात को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता गंभीर तौर पर घायल हुए हैं।

IMAGE source ABP

बीरभूम के सिउड़ी में भाजपा की सभा होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उन्हें तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने रोका और मारा-पीटा। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्हें रास्ते में रोककर उन पर गोली चलाई गई। नानूर के सिमुलिया गांव में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हिंसक टकराव हुआ। इसमें अमित मंडल नामका भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी पेट में गोली लगी है।

कार्यकर्ताओं पर गोली चलने की बात पता चलते ही अन्य जगहों पर मौजूद भाजपा समर्थक भी उग्र हो गए थे। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन होने लगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके गए। इसके बाद हालात को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। कई भाजपा कर्मी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले में एक सिविक वॉलिंटियर घायल हुआ है। केवल सिमुलिया ही नहीं बल्कि सैथिया के भ्रामरकल गांव में तृणमूल कर्मियों ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले किए।

कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई है उसमें दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। बीरभूम के इलम बाजार में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बस को रोक दिया गया।


दिलीप ने तृणमूल को ठहराया दोषी


इसे लेकर दिलीप घोष में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बीरभूम में हिंसा की घटनाएं नई नहीं हैं। यहां दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम नहीं करने दिया जाता है। हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। गोलियां चल रही है। हमें चाहे जितनी भी रोकने की कोशिश की जाएगी लेकिन हम जीतेंगे। लोग यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसी कार्यक्रम में दिलीप घोष के साथ प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई है ताकि हमारी जनसभा को रोकी जा सके। लेकिन तृणमूल ऐसा करने में सफल नहीं होगी।


क्या कहना है पुलिस का


इस बारे में पूछने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि जगह जगह टकराव हुई है। पुलिस की तैनाती की गई है। हमें पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच करनी होगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!