Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKARRANIGANJ-JAMURIA

आसनसोल डीएम कार्यालय में TMC के चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बंगाल मिरर, स्नेहा गुप्ता, आसनसोल:पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।कुल्टी विधानसभा से टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक ने सुबह करीब 11 बजे कुल्टी से भव्य रोड शो निकालकर नामांकन के लिए रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। खास बात यह रही कि अभिजीत घटक खुले वाहन में सवार होकर लोकप्रिय नेता उज्जवल चटर्जी के साथ आसनसोल पहुंचे और दोपहर 1 बजे जिला शासक कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

वहीं, बाराबनी विधानसभा से लगातार तीन बार के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने भी चौथी बार चुनाव मैदान में उतरते हुए नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन से पहले पांचगछिया क्षेत्र से विशाल रैली निकाली गई, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर 12:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने दावा किया कि इस बार जीत का अंतर पहले से ज्यादा होगा।

इसी क्रम में जामुड़िया विधानसभा से टीएमसी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक हरेराम सिंह ने भी दोपहर 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले जामुड़िया से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रैली के रूप में आसनसोल पहुंचे। हरेराम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जामुड़िया में टीएमसी के सामने कोई मजबूत चुनौती नहीं है। वहीं आसनसोल दक्षिण के तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी ने बिना किसी तामझाम के कुछ समर्थको के साथ आकर डीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *