ASANSOLASANSOL-BURNPURKULTI-BARAKARRANIGANJ-JAMURIA

नगरनिगम की कमान किसे ? कई हैं रेस में

बंगाल मिरर, आसनसोल : नगरनिगम की कमान किसे ? कई हैं रेस में। आसनसोल नगर निगम के प्रशासक पद से जितेंद्र तिवारी द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद इस पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में आने लगे हैं। तृणमूल सूत्रों ने बताया कि इस चर्चा में वर्तमान में निगम प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य अभिजीत घटक, अमरनाथ चटर्जी, अशोक रूद्र को देखा जा रहा है। वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि निगम चलाने का अनुभव तापस बनर्जी के पास है, इसलिए इसकी जिम्मेवारी उन्हें दी जा सकती है। ज्ञात हो कि वे फिलहाल आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वहीं चर्चा है कि संभव है कि इस बार इनको छोड़ कर निगमायुक्त नितिन सिंघानिया को ही प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जितेंद्र तिवारी के जाने के बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी मंत्री मलय घटक पर और ज्यादा विश्वास करते हुए उनके भाई अभिजीत घटक को प्रशासक पद का दायित्व सौंप सकती हैं। वहीं अमरनाथ चटर्जी के पास राजनीति की एक लंबी पारी का अनुभव है एवं निगम में उप-मेयर व चेयरमैन जैसे पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं। वे वर्तमान में निगम प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य भी हैं। अशोक रूद्र के पास शिक्षक संगठन है, इसके साथ ही उन्हें नये चेहरे के रूप में भी मौका दिया जा सकता है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!