जितेन्द्र तिवारी पर बयानबाजी BJP नेता को महंगा पड़ा
बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : जितेन्द्र तिवारी पर बयानबाजी BJP नेता को महंगा पड़ा, आसनसोल के पूर्व मेयर सह पांडेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी Jitendra Tiwari को लेकर मीडिया में बयानबाजी करना भाजपा BJP नेता सायंतन बसु Sayantan Basu को महंगा पड़ गया। भाजपा प्रदेश महासचिव को सायंतन बसु Sayantan Basu शोकॉज Show cause नोटिस प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष Dilip Ghosh ने जारी कर दिया है। इसके बाद से राज्य की राजनीति में फिर से नई चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इसके साथ ही भाजपा ने यह संकेत भी दे दिया है कि भाजपा के दरवाजे जितेन्द्र तिवारी के लिए अभी भी खुले हैं। उन्हें लेकर जो बयानबाजी नेताओं द्वारा की जा रही थी, उससे पार्टी नेतृत्व सहमत नहीं है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
भाजपा सूत्रों के अनुसार हो सकता है और भी अन्य नेताओं पर भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि जितेन्द्र तिवारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच ही केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत अन्य नेताओं ने आपत्ति जताई थी। इसी कड़ी में अब जब सायंतन बसु को शोकॉज किया गया है तो सवाल है कि क्या अन्य नेताओं पर भी कोई एक्शन लेगी।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/12/bjp-4.jpg)