बंगाल में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया भाजपा ने
15 लोग शामिल हुए भाजपा में
बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : आसनसोल के ऊषाग्राम स्थित गुजराती भवन में भारतीय जनता ओबीसी राढ़ बंग मोर्चा की ओर से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत सुभाष मंडल की याद में शोक सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा राढ़ बंगला के सात 7 जिला के अध्यक्ष, महासाचिव उपस्थित थे।




इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी कमेटी के सदस्य शंकर चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुभाष महतो, उपाध्यक्ष नरहरी महतो, जिला अध्यक्ष भृगु ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाठक, सभापति सिंह, दुर्गा महतो, सुदीप चौधरी, राम अधिकारी, शिव प्रसाद वर्मन, बजरंग लाल, शुभम कुशवाहा, जय किशन आदि उपस्थित थे।
वहीं शोक सभा समाप्ति के बाद गुजराती भवन परिसर में उषाग्राम और मोहिशिला के 15 लोगों ने भाजपा का झंडा थाम कर पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वालों में रमेश मिश्रा, रंजीत देवनाथ, रीता देवी, ललन शर्मा, काजल कुमारी, चंदन गुप्ता, मिलन दत्ता, बच्चु भंडारी आदि शामिल थे।