ASANSOL

SLO ने ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठक के दौरान श्रमिकों ने किया बवाल

बैठक छोड़ निकले मंत्री मलय घटक, फिरहाद हकीम सहित साधन पाण्डे

ममता के पोस्टर को भी फाड़ा


बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार द्वारा लागु किया गया योजना सामाजिक सुरक्षा के तहत काम करने वाले अस्थाई श्रमिक अब उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ गए है। मालूम हो की ममता सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कार्य करने वाले हजारों अस्थाई मजदूरों ने बकाया वेतन नही मिलने को लेकर आज कोलकाता के इंडोर स्टेडियम में जमकर बवाल किया है। मजदूरों का आरोप है की लॉकडाउन के समय से ही राज्य सरकार के अधीन कार्य कर रहे एसएलओ का वेतन बंद हो गया था। जिसकी वो लगातार मांग कर रहे थे।

आज उसी मांगों को लेकर कोलकाता के इंडोर स्टेडियम में श्रम एंव कानून मंत्री मलय घटक, नगर विकाश मंत्री फिरहाद हकीम और साधन पाण्डे के नेतृत्व में एक बैठक चल रही थी। इस बैठक में श्रमिकों के प्रति कोई फैसला नही होने से नाराज श्रमिकों ने कार्यक्रम के दौरान ही बवाल कर दिया। कार्यक्रम में बवाल होता देख सभी मंत्रियों को कार्यक्रम से छोड़कर जाना पड़ा। वहीं गुसाए श्रमिकों ने स्टेडियम के बाहर लगे ममता की पोस्टर और बैनर को फाड़ डाला और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राज्य के वरिष्ठ मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय ने कहा कि श्रम विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है उसके लिए श्रम विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उनके के कारण ही इनका डाटा मिट गया। जिसके कारण इन लोगों को महीनों से कमीशन का भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके कारण का आक्रोश फूट पड़ा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!