Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
RANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया में TMC कार्यालय पर आपत्तिजनक पोस्टर, विरोध में सड़क जाम

बंगाल मिरर ,जामुड़िया,: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बीजपुर स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी कार्यालय की दीवार पर पार्टी प्रत्याशी हरेराम सिंह के नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में सोमवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजपुर में पार्टी कार्यालय के सामने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस घटना में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव के समय माहौल खराब करने की साजिश के तहत इस तरह की हरकत की गई है।इस संबंध में जमुरिया टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने कहा कि विधायक हरेराम सिंह को बदनाम करने के उद्देश्य से यह पोस्टर लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम भारतीय जनता पार्टी (BJP), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) और एनसीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया प्रतीत होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बाहरी असामाजिक तत्व इलाके में घुसकर चुनाव से पहले अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।सुब्रत अधिकारी ने आगे कहा कि टीएमसी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह की “गंदी राजनीति” की जा रही है।वहीं, इस मामले में जमुरिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विजन मुखर्जी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और यह टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *