ASANSOL

बाबुल ने किया शेड का उद्घाटन, बांटे कंबल, कराया भोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल ः आसनसोल स्टेशन रोड स्थित 13 नंबर मोड़ के पास आरपीएफ एसोसिएशन कार्यालय परिसर में सांसद कोटा से बने शेड का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच नर नारायण सेवा में बाबुल सुप्रियो व उनकी पत्नी रचना शर्मा सुप्रियो ने जरूरतमंदों को भोजन परोसा। वहीं कार्यक्रम के दौरान 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं एक सौ गर्म वस्त्र वितरण किया गया।

इस मौके पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आरपीएफ एसोसिएशन कार्यालय परिसर में बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की ओर से प्रत्येक दिन जरूरतमंद लोगों को नर नारायण सेवा की जाती है। जिस जगह पर बैठा कर लोग नर नारायण ग्रहण करते है, वहां सेठ नहीं होने के कारण वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती थी। बीते वर्ष जब हम आये थे। समय ही बोले थे कि उक्त जगह पर शेड का निर्माण  कर दिया जाएगा। उन्होंने मण्डल रेलवे प्रबंधक सुमित सरकार से अनुमति लेकर उक्त जगह पर सेठ एवं जमीन पर ढलाई करवाया।

उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रत्येक दिन ढाई सौ से ज्यादा लोगों को भोजन करवाता है। वहीं उन्होंने कहा ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं बच्चों के बीच गर्म वस्त्र वितरण किया गया। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस मौके पर डीआरएम सुमित सरकार, एडीआरएम एमके मीणा, सज्जन जालूका, पवन गुटगुटिया, पप्पू सिंह, भाजपा के निर्मल कर्मकार, आशा शर्मा, भृगु ठाकुर, उत्तम चटर्जी, नितेश जालूका, प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, मनोज मुकीम, नेहा शर्मा आदि उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!