DURGAPURPolitics

दुर्गापुर में जवाबी सभा कर तृणमूल का शक्ति प्रदर्शन

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : तृणमूल कांग्रेस द्वारा दुर्गापुर के पलाशडिहा में सभा कर रविवार को  शक्ति प्रदर्शन किया गया। इसी जगह पर बीते दिनों भाजपा की ओर से सभा की गई थी, जिसमें राजू झा, शंख विश्वास आदि भाजपा में शामिल हुए थे। यहां विभिन्न दल के सैकड़ों लोगों को मंत्री मलय घटक एवं टीएमसी कोर कमेटी सदस्य अशोक रूद्र ने झंडा थमाकर टीएमसी में शामिल कराया। 

इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि बंगाल देश का पहला राज्य है, जो ममता बनर्जी के द्वारा किया गए कार्यों का ब्योरा राज्य की जनता तक पहुंचा रहा है। दीदी के दस वर्ष में किए गए कार्य का रिपोर्ट कार्ड जनता को दिया जा रहा है। जिससे लोग खुश है। मुख्यमंत्री जनता के लिए काम कर रही है। ममता बनर्जी झूठ नहीं बोलती है वो जो भी कहती है, उसू पूरा करती है।

भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार का आश्वासन दिया था। लेकिन रोजगार देना तो दूर रेल, स्टेशन, बैंक, कोयला, सेल सभी को बिक्री करने की कोशिश हो रही है। नीरव मोदी, बिजय माल्या समेत अन्य लोग फरार हो गए। 

राज्य की जनता तृकां के साथ

उत्तम मुखर्जी ने कहा कि किसी के चले जाने से पार्टी का कार्य नहीं रूकता, जनसमूह का समर्थन होना चाहिए। आज भी राज्य की जनता तृकां के साथ है। जो लोग पार्टी में रहकर तन, मन और धन से भरपूर हुए, वही पार्टी को धोखा देने की प्रयास कर रहे है। लेकिन ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए किसी के आने-जाने से पार्टी का कुछ नहीं होता है। जाति व धर्म की राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी।

तृणमूल के जिला संयोजक हरेराम सिंह ने कहा मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में  पूरे जिला का विकास हुआ है और आगे भी उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ़ेगी। शिल्पांचल की जनता मलय घटक पर विश्वास रखती है, आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 9 विधानसभा पर तृकां को जीत मिलेगी।

युवा टीएमसी जिलाध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा कि भाजपा में माफिया शामिल हो रहे है, जबकि तृकां की ताकत जनता है। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।  

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!