ASANSOLASANSOL-BURNPUR

निगम बोर्ड से अशोक रुद्र की विदाई

बंगाल मिरर,आसनसोल : निगम बोर्ड से अशोक रुद्र की विदाई ।आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के पुनर्गठन के बाद शिक्षक नेता अशोक रूद्र को प्रशासक बोर्ड से हटा दिया गया है। नगर निगम बोर्ड से अचानक उनकी विदाई होने से शिक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

ashok Rudra file photo

गौरतलब है कि अशोक रूद्र को सदस्य बनाए जाने के बाद विरोधी दलों द्वारा भी सवाल उठाए जा रहे थे क्योंकि वह जनप्रतिनिधि भी नहीं थे इसके बावजूद राज्य सरकार ने उसे अपना नामित सदस्य नियुक्त किया था वह करीब 2 महीने से अधिक समय तक बोर्ड का दास रहे और सक्रियता के साथ बोरो संख्या 7 के इलाके में कार्य किया।

अब अचानक उन्हें बोर्ड से हटा दिए जाने को लेकर उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है गौरतलब है कि अशोक रुद्र तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी के सदस्य तथा शिक्षक संगठन के राज्य के अध्यक्ष हैं। उन्हें इस तरह अचानक बोर्ड से हटाया जाना शिक्षकों के सम्मान में ठेस की तरह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *