ASANSOL

भाजयुमो द्वारा कंबल वितरण

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया ः भारतीय जनता पार्टी जामुड़िया नगर 4 युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय रूईदास के नेतृत्व में कुछ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने लक्ष्य पर अडिग हैं, हमारा उद्देश्य समाज के हित में सदैव खड़े रहने की है । हमारा लक्ष्य अंत्योदय है, केवल चुनाव जितने का उद्देश्य भाजपा नहीं रखती। हम जनता के हृदय में अपना स्थान चाहते हैं।

इसलिए हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे पर अमल करते हैं। 2021 में जब भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में बनेगी तब लोगों का अधिकार उन तक पहुंचेगा । इसलिए हम जनता से अपील करते हैं कि अपने सुरक्षित अधिकार तथा उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह , युवा मोर्चा के विपद मंडल, अजय रूईदास, छोटन बाउरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *