पीस इंडिया ने गरीबों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
बंगाल मिरर, आसनसोल : पीस इंडिया के रूरल यूनिट ने गरीब लोगों के बीच गणतंत्र दिवस मनाया पीत इंडिया के संस्थापक सह चेयरमैन फिरोज खान ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को हर पर्व और त्योहार सम्मान और खुशी से मनाने का अधिकार है।














ग्रामीण इलाके में गरीब लोगों के बीच पीस इंडिया की ओर से गणतंत्र दिवस के दौरान बच्चों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान बुजुर्ग लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर फिरोज खान के अलावा अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे देश के अन्य राज्यों एवं शहरों में भी पीस इंडिया के शाखा संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया।
