DURGAPUR

बिहार से कोलकाता जा रही बस से 2 गिरफ्तार, 600 पक्षी जब्त

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : बिहार से कोलकाता जा रही बस से 2 गिरफ्तार, 600 पक्षी जब्त। दुर्गापुर वन विभाग ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर अंतर्राराज्यीय पक्षी तस्करी के आरोप में दो को पकड़ा। इनके पास से करीब 600 पक्षी जब्त किये गये । बस को जब्त करने के साथ ही चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया। वन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह कांकसा के बांसकोपा टोल प्लाजा के सामने दो को गिरफ्तार किया। दुर्लभ प्रजातियों के लगभग छह सौ  पक्षियों को बचाया गया।

दुर्गापुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीलरतन पांडा ने कहा कि छह पैकेटों में पैक 600 से अधिक पक्षी बरामद किए गए। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को शनिवार को दुर्गापुर कोर्ट भेजा गया। पशु चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद, अदालत के आदेश के अनुसार बचाया गया तोते को जंगल में छोड़ा जाएगा। मोहम्मद गुड्डू और पिंटू नामक दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। बस के चालक और सह चालक को गिरफ्तार किया गया। बस को हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *