TMC माइनारिटी सेल जामुडिया ब्लॉक 2 कमेटी की घोषणा
बंगाल मिरर, जामुडिया: आज जमुरिया विधानसभा के केंन्दा पार्टी ऑफिस में तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर जमुरिया विधानसभा के कोऑर्डिनेटर अभिजीत घटक को बुलाया गया।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0087-500x375.jpg)
सभा में माइनॉरिटी सेल के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सैयद अफरोज अहमद अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। इस सभा का मुख्य उद्देश्य जमुरिया ब्लॉक 2 के लिए माइनॉरिटी सेल के अंतर्गत ब्लॉक कमेटी का गठन करना था। अभिजीत घटक ने कमेटी के लोगों से बूथ स्तर पर काम करने को कहा घर घर जाने को कहा लोगों से मिलने जुलने के लिए कहा उन्होंने कहा कि लोग तृणमूल को चाहते हैं और इस बार हम लोग जरूर जीतेंगे।
सैयद अफरोज अहमद ने कमेटी की घोषणा की। जमुरिया ब्लॉक 2 से एमडी मुस्ताक को अध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में उनके साथ 5 वॉइस प्रेसिडेंट 5 जनरल सेक्रेट्री 5 सेक्रेटरी और 13 एजुकेटिव मेंबर को रखा गया। और सभी को पार्टी के लिए अभिजीत घटक के नेतृत्व में काम करने के लिए कहा गया। इस सभा में मुख्य रूप से उपस्थित थे मुकेश झा सैयद राशिद श्रीकांत दास माधव दास नौशाद खान रियाज राजू एमडी दानिश मंजर सिराज खालिद और सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0090-375x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0092-375x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210207-WA0089-375x500.jpg)