पश्चिम बंगाल चुनाव : फेक सूची वायरल, जानें कब होगी घोषणा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : देश के पांच राज्यों में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव होंगे। लेकिन चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर फर्जी सूची वायरल कर दी
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![पश्चिम बंगाल चुनाव](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/fake_list_viral.jpg)
Read Also : दीदी का दूत बनकर रानीगंज आये बोलपुर के सांसद
विभिन्न राजनेता से लेकर प्रतिष्ठित लोग भी इस फर्जी सूची को लेकर उहापोह में है। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक सोशल मीडिया ग्रुप में भी यह फर्जी सूची वायरल की जा रही है। इसमें या तो 2019 के लोकसभा चुनाव या फिर 2016 के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम है, जिसे 2021 को बताकर वायरल किया जा रहा है। किसी ने एक फर्जी सूची बनाकर उसपर 2021 लिख दिया है। जो काफी तेजी से वायरल हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से चुनाव का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए सोशल मीडिया पर जो भी सूची वायरल की जा रही है। उस पर विश्वास न करें।
पश्चिम बंगाल चुनाव : जानें कब हो सकती है घोषणा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द होने के कयास लगाये जा रहे थे। 2016 में 3 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इस बार भी फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चुनाव घोषणा होने की संभावना है। पहले कयास लगाये जा रहे थे कि 15 फरवरी तक चुनावों का ऐलान हो जायेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, अब 18 को गृह मंत्री अमित शाह पुन: बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। 22 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना है। यानि की चुनाव की घोषणा 22 फरवरी से पहले होने की संभावना कम ही है।
Read Also : Asansol-Durgapur में भी अब ₹5 में भोजन