रूपसी बांग्ला एमएसपीसी एक्सप्रेस 28 से चलेगी
बंगाल मिरर, आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत, यात्री ट्रेन सेवाओं मे, सर्वाधिक मांग वाले ट्रेनों में से एक, गाड़ी संख्या 02211/02212 संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बांग्ला एम.एस.पी.सी. एक्सप्रेस के संचालन को दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा अनुमति प्रदान की गई।।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
रविवार, दिनांक 28 फरवरी से, गाड़ी संख्या 02211 संतरागाछी-पुरुलिया रूपसी बांग्ला एम.एस.पी.सी., प्रतिदिन सुबह 6:25 बजे संतरागाछी स्टेशन से खुलते हुए, 7:55 से 8:00 बजे खड़गपुर, 8:32 से 8:34 बजे मिदनापुर, 8:53 से 8:54 बजे सालबोनी, 09:03 से 09:04 बजे चंद्रकोना रोड, 9:13 से 9:14 बजे गढ़बेता, 9:30 से 9:32 बजे बिष्णुपुर, 9:55 से 9:57 बजे बांकुड़ा, 10:45 से 10:50 बजे आद्रा और 11:08 से 11:10 बजे तक अनारा स्टेशन रुकते हुए, सुबह के 11:45 बजे पुरुलिया स्टेशन पहुंचेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 02212 पुरुलिया हावड़ा रूपसी बांग्ला एमएसपीसी 28 तारीख से प्रतिदिन शाम के 3:40 बजे पुरुलिया स्टेशन से खुलते हुए 4:04 से 4:05 बजे अनारा स्टेशन, 04:28 से 04:32 बजे आद्रा स्टेशन, 5:10 से 5:12 बजे बांकुड़ा, 05:31 से 5:33 बजे बिष्णुपुर, 5:50 से 05:51 गढ़बेता, 06:01 से 06:02 चंद्रकोना रोड, 06:11 से 06:12 सालबोनी, 06:41 से 06:43 मिदनापुर, 07:10 से 07:12 बजे खड़गपुर तथा 8:30 से 8:32 बजे तक संतरागाछी स्टेशन रुकते हुए रात के 9:15 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/tt-338x500.jpg)
गाड़ी संख्या 02211/02212 संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बांग्ला एम.एस.पी.सी. एक्सप्रेस, किसी भी प्रकार के अगले आदेश तक, दोनों दिशाओं में प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन पूर्ण रूप से आरक्षित होगा।।