कृष्णेंदु ने लगाये अवैध होर्डिंग, टीएमसी का आरोप
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा केन्द्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
चुनाव आयोग ने मामले की जांच का निर्देश नगर निगम को दिया है। इसके बाद नगर निगम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सभी को होर्डिंग्स में समान रूप से प्रचार का अधिकार मिले, इसे लेकर चुनाव आयोग भी इस बार सख्त है। इस बार शहर में शासक दल के अलावा विरोधी दल के होर्डिंग्स भी देखने को मिल रहे है।
वहीं टीएमसी का आरोप है कि भाजपा द्वारा शहर में होर्डिंग्स अवैध रूप से लगाए गए हैं। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस संबंध में कृष्णेंदु मुखर्जी का पक्ष नहीं मिला है।