दुर्गापुर में ममता की तस्वीर को किया विकृत, आक्रोश
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : अब दुर्गापुर में मुख्यमंत्री सह टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को विकृत करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है। दुर्गापुर वार्ड नंबर 19 अंतर्गत कमलपुर प्लॉट इलाके में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं तृणमूल के प्रत्याशी विश्वनाथ पड़ियाल के पोस्टर पर रंग लगाने का आरोप भाजपा पर लगाया गया है।




इस संदर्भ में विश्वनाथ पड़ियाल ने कहा कि रात के अंधेरे में इस तरह की घिनौनी राजनीति सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता कर सकती हैं। घटना के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर पर रंग लगाने की घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। वहीं भाजपा ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।