DURGAPUR

भाजपा नेत्री ने निर्दलीय के तौर पर पर्चा भरा

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा प्रार्थी लखन घुरुई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।    भारतीय जनता महिला मोर्चा राज्य कमेटी की सदस्य चंद्रमल्लिका बनर्जी ने दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार लखन घरूई के खिलाफ निर्दल उम्मीदवार से नामांकन किया। उन्होंने भादपा उम्मीदवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया। भारतीय जनता महिला मोर्चा की राज्य कमेटी सदस्य मंगलवार को दुर्गापुर महकमा कार्यालय में आईं और अपना नामांकन पर्चा जमा की। 

चंद्रमल्लिका बनर्जी अभी भी भाजपा के महिला मोर्चा की बांकुड़ा पर्यवेक्षक हैं। दुर्गापुर के एसडीओ अर्घ्य प्रसुन काजी को अपना नामांकन पत्र सौंपने के बाद चंद्रमल्लिका बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि यह मेरी पार्टी के खिलाफ लड़ाई नहीं है, यह लखन घुरुई के खिलाफ लड़ाई है, जो व्यक्तिगत रूप से बहुत भ्रष्ट है। कोई भी भाजपा के समर्थक लखन घुरुई को वोट नहीं देगा, इसलिए उसे भाजपा के वोट को बचाने के लिए एक निर्दल उम्मीदवार के रूप में खड़ा होना पड़ा। हालांकि दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार लखन घुरुई ने कहा कि इसका भाजपा के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्य नेतृत्व इस पर फैसला करेंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!