शहर में लगे जवाबी होर्डिंग चर्चा हुई तेज
बंगाल मिरर, आसनसोल. (Asansol News) ः कुछ दिनों पहले भाजपा BJP की ओर से एबार घटक बिदाय लिखे होर्डिंग लगाये गये थे। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चायें हो रही थी। अब रातोरात शहर में लगा एक और होर्डिंग चर्चा में है। आसनसोल नागरिक वृंद की ओर से लगाये गये इस होर्डिंग में बांग्ला में चार लाइन लिखे हुए है, जिसका अर्थ होता है कि जंगली जानवर जंगल में सुंदर लगते है, शिशु मां के गर्भ में, सज्जन लोग राजनीति में सुंदर होते हैं, समाज विरोधी हाजत(जेल) में।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210423-WA0256-500x231.jpg)
शहर के चेलीडांगा, भगत सिंह मोड़ एवं इसके आसपास यह होर्डिंग लगाये गये है। माना जा रहा है कि एबार घटक विदाय के जवाब में यह होर्डिग लगाये गये है। इसके माध्यम से एक तीर से दो निशाना साधा गया है, एक ओर जहां होर्डिंग का जवाब होर्डिंग दिया गया है। वहीं टीएमसी ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों को भी चुनाव से पहले निशाने पर लिया है।
बाइक रैली निकाल रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस पर लाठी चटकाने का आरोप, तनाव