ASANSOL

मतगणना से पहले राजभवन पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, अटकलें तेज

 बंगाल मिरर, एस सिंह, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाले मतगणना से ठीक पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने राजभवन कोलकाता में जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है। इसके बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर मिथुन चक्रवर्ती को अहम जिम्मेवारी मिल सकती है।

file photo

अपुष्ट सूत्रों ने यहां तक दावा किया है कि उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर भी चुना जा सकता है। सूत्रों ने बताया है कि खुद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मिथुन चक्रवर्ती को मिलने बुलाया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह महज एक औपचारिक भेंट मुलाकात की तरह है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन पर्दे के पीछे क्या होगा, यह फिलहाल राज की बात है।

बंगाल की सभ्यता और संस्कृति में घुलने मिलने के लिए संघर्ष कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए मिथुन चक्रवर्ती तुरुप का इक्का हैं। बंगाली मानुष और सभ्यता संस्कृति को सम्मान करने वालों के लिए मिथुन चक्रवर्ती एक बेहतर विकल्प हैं और भारतीय जनता पार्टी में उनके शामिल होने के बाद से ही उनके अहम जिम्मेवारी मिलने  की अटकलें तेज हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!