ASANSOL

Breaking : राज्य में नगर निकायों का दायित्व फिर से पुराने प्रशासकों को

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : Breaking : राज्य में नगर निकायों का दायित्व फिर से पुराने प्रशासकों को, चुनाव आयोग द्वारा राज्य भर  के नगर निकायों में नियुक्त किये गये प्रशासनिक अधिकारियों की जगह फिर से पुराने प्रशासकों को तथा बोर्ड सदस्यों को फिर से निकायों में नियुक्त करने का निर्देश राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है।

Breaking : राज्य  में नगर निकायों का दायित्व फिर से पुराने प्रशासकों को

गौरतलब है कि भाजपा की शिकायत के बाद आयोग ने सभी निकायों में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को हटाकर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने का निर्देश दिया था। जो 2 मई तक ही वैध था। मतगणना के बाद आज राज्य सरकार ने आयोग के निर्देश के स्थान पर नया निर्देश कर उन सभी निकायों में पुराने प्रशासकों और बोर्ड सदस्यों को फिर से नियुक्त करने का निर्देश दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *