ASANSOL

Asansol के दो स्कूलों में बनेंगे सेफ होम, डीएम के साथ मंत्री की बैठक

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol के दो स्कूलों में बनेंगे सेफ होम, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आसनसोल में दो नये सेफ होम बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर राज्य के बंगाल मिरर, आसनसोल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आसनसोल में दो नये सेफ होम बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर राज्य के कानून एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मलय घटक के साथ पश्चिम बर्द्धमान के डीएम विभु गोयल की बैठक हुई।

आसनसोल के संत जोसेफ हाई स्कूल एवं एजी चर्च स्कूल में सेफ होम बनाया जाएगा। इसके पहले ईएसआई अस्पताल में सेफ होम बनाया जा चुका है। मंत्री मलय घटक के साथ बैठक में जिला शासक ने सेफ जोन बनाने का जिम्मा अतिरिक्त जिला शासक डॉ. अभिजीत शेवाले को सौंपा। डीएम ने बताया कि एजी चर्च एवं संत जोसेफ स्कूल में सेफ होम बनाया जाएगा। मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन लगातार नई चुनौतियों से निपटने को प्रयासरत है। जिले में संक्रमितों के इलाज के लिए सेफ होम बनाया जा रहा है। दो स्कूलों को सेफ होम के रूप में तब्दील किया जाएगा।

राज्य में जल्द शुरू होगी दुआरे-दुआरे खाद्य योजना: रथिन घोष 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!