West Bengal

पत्रकारिता जगत का एक नक्षत्र अस्त

मुख्यमंत्री के बाद मुख्य सचिव के भाई को छीना कोरोना ने


आसनसोल में बीता था बचपन

बंगाल मिरर, कोलकाता  : पश्चिम बंगाल में पत्रकारिता जगत का एक उज्जवल नक्षत्र अस्त हो गया। कोरोना ने वरिष्ठ पत्रकार सह राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के भाई अंजन बंद्योपाध्याय को छीन लिया।  जी24 घंटा के एडिटर अंजन बनर्जी (56)का निधन कोरोना संक्रमित होने का कारण हो गया। वह कोलकाता के मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में  इलाजरत थे।  रविवार रात 9:25 बजे अंतिम सांस ली।  इसी अस्पताल में एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाई असीम बनर्जी का निधन हुआ था।  उनके निधन से  पूरे राज्य में शोक की लहर है। विशेषकर पत्रकार समुदाय शोकाकुल है।

file photo


 अंजन बनर्जी का रविवार रात 9.25 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बीते 14 अप्रैल को कोरोना को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद वह ठीक हो गए थे। वह अस्पताल से घर वापस आ गया। लेकिन फिर से बुखार आने लगा। बुखार कम नहीं होने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


पहले वेंटिलेशन दिया गया था। उन्हें एचडीयू और फिर एकमो सपोर्ट दिया गया। रविवार रात उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत राज्य के तमाम विशिष्ट लोगों ने शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि अंजन बंद्योपाध्याय का परिवार आसनसोल से ही जुड़ा है। उनके पिता इसीएल कर्मी  थे। उनका बचपन आसनसोल में ही बीता था। 


बंगाल में कोरोना से 147 लोगों की मौत

बंगाल में रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 147 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में राज्य में कोरोना से यह सर्वाधिक मौतें हैं। एक दिन पहले भी कोरोना से 144 लोगों की मौत हुई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। इसी के साथ राज्य में कोविड-19 से मृतकों की कुल संख्या 13,284 हो गई है। 


दूसरी तरफ, लगातार दूसरे दिन नए मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान को 19,117 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 11,33,430 हो गई है। इनमें 9,88,341 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। 
गौरतलब है कि एक दिन पहले राज्य में कोविड-19 के 19,511 नए मामले आए थे। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में 19,113 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं, राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,31,805 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *