ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Payel Peace Foundation घर-घर पहुंचा रहा राशन

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल :  कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों को पायल पीस फाउंडेशन (Payel Peace Foundation) घर-घर राशन पहुंचा रहा है।   इसकी घोषणा पायल फीस फाउंडेशन के चेयरमैन सैय्यद इम्तियाज अहमद (Syed Imtiyaz Ahmed) ने की थी। आसनसोल रेलपार अंचल के वार्ड संख्य़ा 25 में पूर्व पार्षद हाजी नसीम अंसारी, 24 में पूर्व पार्षद वसीम उल हक इसमें सक्रियता के साथ सहयोग कर रहे हैं।

Payel Peace Foundation

कोरोना संकट के बीच लागू लाकडाउन के दौरान  फिर से पायल पीस फाउंडेशन द्वारा घर-घर राशन पहुंचायेगा यह घोषणा करते हुए Payel Peace Foundation के चेयरमैन सैय्यद इम्तियाज अहमद ने कहा था कि 18 से 30 मई तक 11 से 12 हजार घरों में राशन पहुंचाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि पिछली बार सात हजार घरों में राशन पहुंचाया गया था। इस बार प्रयास और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की है। इस बार 11 से 12 हजार घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। राशन किट में चावल, आटा, दाल. आलू, प्याज, चीनी, चायपत्ती, सोयाबीन बरी, बिस्कुट आदि रहेगा। उन्होंने कहा भगवान न करे कभी इस क्षेत्र के लोगों पर संकट आये। लेकिन जब भी संकट आयेगा, पायल पीस फाउंडेशन मदद के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *