ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Cyclone YAAS को लेकर नगरनिगम अलर्ट, टीम कर रही त्वरित कार्रवाई, आधुनिक मशीन का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल :  Cyclone YAAS को लेकर नगरनिगम अलर्ट, टीम कर रही त्वरित कार्रवाई, आधुनिक मशीन का उद्घाटन आसनसोल  नगरनिगम द्वारा अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को लेकर Cyclone YAAS टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नगरनिगम में कंट्रोल रूम खोला गया है। बोरो स्तर पर टीम बनाई गई है। जल निकासी, पेड़ कटाई, लोगों के पुनर्वास से लेकर तमाम व्यवस्था की गई है। पेड़ों की कटाई के लिए आधुनिक मशीन मंगाई गई है। जिसका उद्घाटन चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी एवं बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक ने किया। वहीं शहर में पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। कालीपहाड़ी में पेड़ गिरने पर उसे 30 मिनट के अंदर हटाया गया। 

टास्क फोर्स का गठन किया

निगमायुक्त सह एडीडीओ सीईओ नितिन सिंघानिया ने बताया कि चक्रवात को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही नगरनिगम द्वारा पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी आदि हैं। इसके अलावा बोरो स्तर पर टीम गठित की गई है। जल जमाव वाले इलाकों को चिन्हित किया गया है। वहां जलनिकासी के लिए पंप की व्यवस्था की गई है। बोरो स्तर पर दस टीम के अलावा मुख्यालय में दो टीमें मुस्तैद रहेंगी।

पेड़ों की कटाई के लिए विशेष मशीन

इस दौरान पेड़ों की कटाई के लिए अलग से इंतजाम किये गये हैं। पेड़ों की कटाई के लिए विशेष मशीन मंगाई गई है। ताकि तुरंत पेड़ों को काटकर हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जल जमाव होने पर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए भी इंतजाम किये गये हैं। विभिन्न इलाकों में कम्यूनिटी हाल आदि में तैयारी की गई है। लोगों को सूखा भोजन दिया जा सके। इसके लिए बोरो स्तर पर फूड पैकेट दिये गये है। दो हजार से अधिक तिरपाल रखे गये हैं।

विभिन्न इलाकों में माइकिंग कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे इंतजाम की समीक्षा की है। चक्रवात को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर बिजली आपूर्ति में परेशानी न हो इसके लिए बैकअप रखने को कहा गया है। जलापूर्ति पंप हाउस में बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए बिजली विभाग से समन्वय किया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि वह लोग भी सतर्क रहें। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

read also चक्रवात यास ने बढ़ाई रफ्तार, बदली दिशा, समय से पहले आने का अनुमान

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *