FEATUREDHealthNational

Vaccine Update : जानें, आने वाले समय में देश में कौन-कौन सी अन्य वैक्सीन होंगी उपलब्ध, 24 घंटे में 29 लाख को लगी वैक्सीन

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता ः कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन (Vaccine Update) है। सरकार इस बात को भलीभांति जानती है इसलिए देश के हर नागरिक को वैक्सीन उपलब्ध हो इस प्रयास में लगी है। सरकार लगातार वैक्सीन को लेकर, बिना समय गवाएं महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में सरकार ने कहा है कि देश में जल्द ही कोरोना की 4 और नई वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश में वैक्सीन का उत्पादन लगातार बढ़ाया जा रहा है। आगे 4 और वैक्सीन आने वाली हैं। इनमें बायो- ई की वैक्सीन, जायडस की डीएनए पर आधारित वैक्सीन, भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन और जिनेवा की वैक्सीन उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का उत्पादन हो चुका होगा।

4 और वैक्सीन के लिए सरकार कर रही फंडिंग

डॉक्टर पॉल ने बताया कि सरकार कोविड सुरक्षा स्कीम के तहत जायडस कैडिला, बायो ई और जिनेवा की कोरोना वैक्सीन के देश में निर्माण के लिए फंडिंग कर रही है। इसके अलावा नेशनल लैब्स से उन्हें टेक्निकल सपोर्ट भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली सिंगल डोज वैक्सीन के लिए भी केंद्र सरकार फंडिंग कर रही है और यह दुनिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। ये सभी वैक्सीन ‘मेड इन इंडिया’ होंगी।

(Vaccine Update)

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1397937575919165451?s=20

वैक्सीन के लिए फाइजर और मॉडर्ना से बातचीत कर रही सरकार

डॉ. पॉल ने ‘भारत की टीकाकरण प्रक्रिया पर मिथक और तथ्य’ विषय पर बात रखते हुए कहा कि वैक्सीन के लिए फाइजर और मॉडर्ना के साथ बातचीत चल रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइजर ने जुलाई से अक्टूबर के दौरान टीके की पांच करोड़ खुराक देने की पेशकश की है। हालांकि, उसने कुछ रियायतें मांगी है और उसकी भारत सरकार के अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। एक बैठक इसी सप्ताह हुई है। जल्द ही सरकार इस पर अपना मत स्पष्ट करेगी।

Vaccine Update : 6 और कंपनियां बनाएंगी स्पूतनिक-V

पॉल ने बताया कि रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V का भी देश में जल्द प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पुतनिक-V का निर्माण जल्द ही भारत में शुरू होगा, क्योंकि देश ने भारतीय कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के काम को पूरा कर लिया है। नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि सरकार रूस के साथ बातचीत कर रही है ताकि डॉक्टर रेड्डी लैब के साथ तालमेल करके 6 अन्य कंपनियां स्पूतनिक वैक्सीन का निर्माण भारत में करें। इससे न सिर्फ उत्पादन में तेजी आएगी अपितु वैक्सीन की कीमत भी ज्यादा नहीं होगी।

(Vaccine Update)

अक्टूबर तक हर महीने 10 करोड़ डोज बनाएगी भारत बायोटेक

नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने बताया कि भारत बायोटेक की वैक्सीन निर्माण क्षमता बढ़ाई जा रही है। जल्द ही 3 अन्य कंपनियां भी को-वैक्सीन का निर्माण करेंगी। इसके अलावा बायोटेक के अपने प्लांट्स की क्षमताएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इस तरह 4 कंपनियों में को-वैक्सीन का उत्पादन होगा। इससे उम्मीद है उत्पादन क्षमता अक्टूबर तक 10 करोड़ डोज प्रति महीने हो जाएगी। पॉल ने कहा कि इसके अलावा 3 पब्लिक सेक्टर यूनिट्स मिलकर दिसंबर तक 4 करोड़ डोज के उत्पादन करेंगी।

https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1397871174965628936?s=20

साल के अंत तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का उत्पादन

वैक्सीन प्रोडक्शन को लगातार बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिशों का जिक्र करते हुए डॉक्टर पॉल ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भी अपनी क्षमता को 6.5 करोड़ डोज प्रति महीने से बढ़ाकर 11 करोड़ डोज प्रति महीने तक बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों की बदौलत 2021 के आखिर तक देश में वैक्सीन की 200 करोड़ डोज के उत्पादन का अनुमान है।

20.54 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका

27 मई शाम 7 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरे देशभर में अब तक टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 20.54 करोड़ (20,54,51,902) को पार कर गई। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है, जहां टीका लगवाने वालों की संख्या 20 करोड़ को पार कर चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 22.46 करोड़ टीके उपलब्ध करवाए गए हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी 1.84 करोड़ टीके की खुराक बची हुई हैं।

https://twitter.com/drharshvardhan/status/1398166043948818433?s=

Vaccine Update : बीते 24 घंटों में देशभर में 29 लाख से अधिक नागरिकों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

(Vaccine Update) कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 20 करोड़, 33 लाख, 72 हजार, 819 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के 132वें दिन यानि कि 27 मई को देशभर में 26,58,218 लोगों को रात 8 बजे तक यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 24,81,196 लोगों को पहली डोज, जबकि 1,77,022 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। 28 मई की सुबह 10 बजे तक लगाई वैक्सीन का 36.8% 60 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिकों को, 43.7% वैक्सीन 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को और 19.5% वैक्सीन 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों को लगाई गई है। अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 29,19,699 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है। https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1398160213727879174

बीते 24 घंटों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन

आयुवर्ग 18-44 वर्ष लगाई गईं खुराक: 11,76,300 आयुवर्ग 45-60 वर्ष क) पहली खुराक- 8,38,436 ख) दूसरी खुराक- 97,965 आयुवर्ग 60 वर्ष से अधिक क) पहली खुराक- 3,67,797 ख) दूसरी खुराक- 54,081 हेल्थ केयर वर्कर्स क) पहली खुराक- 15,526 ख) दूसरी खुराक- 8,802 फ्रंट लाइन वर्कर्स क) पहली खुराक- 83,137 ख) दूसरी खुराक- 16,174 इसके अलावा 18-44 आयुवर्ग के नागरिकों के कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में कुल 1 करोड़, 52 लाख, 65 हजार से अधिक लाभार्थियों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है। देश में चल रहे टीकाकरण का कुल आंकड़ा (26 मई तक) हेल्थ केयर वर्कर्स पहली खुराक (98,28,401), दूसरी खुराक (67,48,360) फ्रंट लाइन वर्कर्स पहली खुराक (1,53,49,658), दूसरी खुराक (84,25,730) आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक (1,52,65,022) आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक (6,36,22,329), दूसरी खुराक (1,02,22,521) 60 वर्ष से अधिक पहली खुराक (5,77,84,682), दूसरी खुराक (1,84,73,957) कुल खुराक 20,57,20,660

Vaccine Update : राज्यवार यह रहा आंकड़ा

राज्यों की अगर बात करें तो (Vaccine Update) महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 71 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 33 लाख, यूपी में 1 करोड़, 39 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 22 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 40.78 लाख, पुड्डुचेरी में 2.05 लाख, नागालैंड में 2.09 लाख, लद्दाख में 1.07 लाख, लक्षदीप में 24 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.28 करोड़, केरल में 89 लाख, आंध्र प्रदेश में 90.40 लाख, तमिलनाडु में 82.08 लाख, ओडिशा में 74.77 लाख और तेलंगाना में 57.02 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 4.38 लाख, मेघालय में 4.55 लाख, त्रिपुरा में 15.70 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 3.30 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। https://www.mygov.in/covid-19/ 28 मई की सुबह 10 बजे तक हुए टीकाकरण में अबतक कुल 16.15 करोड़ नागरिको को वैक्सीन की पहली खुराक, जबकि 4.38 करोड़ नागरिकों को दूसरी खुराक दी गई है।

read also कोरोना ने 577 बच्चों से छीना माता-पिता का साया, सोशल मीडिया में बच्चों की फोटो डालना अपराध

Vaccine Update : बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ

1) बीते 24 घंटे में ठीक हुए मरीज: 2,59,459, कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या: 2,48,93,410 2) किये गए टेस्टों की संख्या: 20,70,508, कुल टेस्टों की संख्या: 33,90,39,861 3) साप्ताहिक पॉजीटिव रेट: 10.42 4) कुल कोविड लैब्स की संख्या: 2,569 (1,263 सरकारी, 1,306 सरकारी) 5) राष्ट्रीय रिकवरी रेट: 90.34% 6) मृत्यु दर: 1.16% 7) एक्टिव केस: 23,43,152

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 22.46 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं

(Vaccine Update) 28 मई की सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतक 22.46 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 2 करोड़, 1 लाख+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 74 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 60 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 62 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 34 लाख+, कर्नाटक को 1 करोड़, 18 लाख+ और मध्य प्रदेश को 1 करोड़, 07 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.84 करोड़ से ज्यादा (1,84,90,522) खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा 3 लाख (3,20,380) खुराक प्रक्रियारत हैं जो अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएगी। अमेरिका के बाद भारत पूरे विश्व में सबसे से 20 करोड़ से अधिक नागरिकों को टीका लगाने वाला देश बन गया है। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *