ASANSOLDURGAPUR

पूर्व पुलिस अधिकारी सह भाजपा नेता शंख विश्वास का निधन

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : पूर्व पुलिस अधिकारी सह भाजपा नेता शंख विश्वास का निधन कोलकाता में हो गया। कुछ दिनों पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना के बाद भी उनकी शारीरिक स्थिति में गिरावट आ रही थी। पोस्ट कोविड स्थिति के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था। वह कोलकाता के अस्पताल में इलाजरत थे। जहां आज अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Sankha Biswas File Photo

गौरतलब है कि वाममोर्चा के शासन के समय वह अविभक्त बर्दवान जिले के विभिन्न थानों के थानेदार रह चुके थे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही वह राजू झा के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। जामुड़िया एवं दुर्गापुर में उनकी सक्रियता थी। उनके आकस्मिक निधन से उनके करीबियों में शोक की लहर है।

read also राज्य पुलिस में व्यापक फेरबदल, 55 पुलिस अधिकारियों का तबादला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *