ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP में बड़ा हादसा, 2 की मौत

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर स्थित सेल इस्को (SAIL ISP) कारखाने में बड़ा हादसा। कारखाने के कोकोवेन बैटरी नंबर 11 में हुए हादसे में दो श्रमिकों की मौत की सूचना है। मृत श्रमिकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोकोवेन बैटरी में 11 में बुधवार की शाम कुछ श्रमिक काम कर रहे थे। उसी दौरान हुए हादसे में दो श्रमिकों की मौत गैस की चपेट में आने से हो गई।

वहीं इस घटना को लेकर श्रमिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। अस्पताल में बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोकोवेन बाई प्रोडेक्ट विभाग में ठेका श्रमिक सल्फर बनाने वाले यंत्र  की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान वह लोग गैस की चपेट में आ गये। प्लांट से बाहर लाने में उन्हें आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। उन्हें सीधे बर्नपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन की गई है। जांच का नेतृत्व ईडी पीएंंडए करेंगे। वहीं मामले की सूचना सेल मुख्यालय को भेज दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *