ASANSOL

आसनसोल स्टेशन में टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

https://fb.watch/643sA6_Fym/

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन में सीआईटी (जी) टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीआरएम सुमित सरकार ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया। इसके पूर्व टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन की ओर से डीआरएम सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एडीआरएम एमके मीणा, सीनियर डीसीएम चितरंजन झा, डीसीएम अंजन कुमार, टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन के अध्यक्ष ए सेनगुप्ता, वर्किंग प्रेसिडेंट तनु दत्ता, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री ए दाऊद, जनरल सेक्रेटरी मलय मजूमदार, मीडिया प्रभारी नसीम खान, एस गांगुली, दिनेश कुमार, जाहिद अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे।

इस मौके पर डीआरएम सुमित सरकार ने कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ सिर्फ टिकट चेकिंग ही नहीं करते बल्कि सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहते हैं। रक्तदान शिविर लगाने के साथ यह लोग कोविड-19 के तहत अनेकों सेवामूलक कार्य किए है। इस मौके पर रेलवे अधिकरी, कर्मचारी सहित 30 लोगों ने रक्तदान किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *