ASANSOLASANSOL-BURNPUR

SAIL-ISP में यूनियनों ने सौंपा हड़ताल का नोटिस

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :  54 महीनों से इस्पात कर्मियों के बकाया वेतन समझौता लागू करने की मांग को लेकर केन्द्रीय श्रमिक संगठनो ंकी सेल में आगामी 30 जून को होनेवाली हड़ताल को लेकर आज दिनांक14 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेल आईएसपी के 4 यूनियन इंटक, सीटू, एटक और HMS के प्रतिनिधियों ने हड़ताल का नोटिस दिया। 30जून को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल की नोटिस सेल आईएसपी के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक व प्रशासन) डी घोष को अपने अपने चार्टर डिमांड के साथ सौप दिया। जिसकी एक प्रतिलिपि सेंट्रल लेबर कमिश्नर को भी दिया गया।ज्ञात हो कि सेल के सभी NJCS यूनियन ने सेल कर्मियों के लंबित वेतन समझौता समेत अन्य मांग के लिए एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।


इंटक की ओर से हरजीत सिंह, अजय रॉय, सीटू की तरफ से शुभासिस बसु, सोरेन चटर्जी, एटक की ओर से प्रदीप साहू hms यूनियन की ओर से कुर्दिश खान मौजूद थे। BMS कल अपने ओर से हड़ताल की अधिसूचना सौपेंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!