DURGAPUR

Durgapur में पिता की मौत के बाद अस्पताल से कूदकर बेटे ने दी जान

बंगाल मिरर, दुर्गापुर :  दुर्गापुर में  एक निजी अस्पताल में पिता की मौत के कुछ घंटे बाद लड़के ने अस्पताल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नामअशोक रुइदास (22) था। जो  पूर्वी बर्दवान का निवासी था। वह खंडघोष के तोरकाना गांव निवासी अशोक तृतीय वर्ष का अंग्रेजी ऑनर्स का छात्र था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों के साथ आसपास के लोग सहम गए।बताया जाता है कि अशोक के 49 वर्षीय पिता कार्तिक रुइदास की सोमवार शाम साढ़े पांच बजे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी. 

उन्हें इलाज के लिए बर्दवान के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक के बाद हालत बिगड़ने के बाद  में  कार्तिक रुइदास को आठ दिन पहले दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम 5.30 बजे जैसे ही पिता के निधन की खबर आई तो उसके बड़े भाई आलोक रुइदास ने फोन कर इसकी सूचना दी. उसने कहा कि मां को न बताये वरना वह सदमा सह नहीं पायेगी। खबर पाकर ही अशोक सदमे में चला गया।  फिर साढ़े नौ बजे उसने अपने बड़े भाई को फोन किया।   उसके बाद वह अपने भाई की तलाश में बाहर जाता है। उसे बार-बार फोन करने पर फोन काट दिया।

आखिरकार वह अपने बड़े भाई के फोन पर यह संदेश भेजता है कि “मैं अपने पिता की मृत्यु के लिए जिम्मेदार हूं”। घटना के आधे घंटे बाद बड़े भाई ने अपने भाई को अस्पताल परिसर में अस्पताल की पांच मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या करते देखा. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद अशोक  बैंगलोर में पढ़ना था। वह सपना कभी सच नहीं हुआ। मंगलवार को पिता-पुत्र के शव खंडघोष स्थित तोरकोना  पहुंचे। क्षेत्र में मातम पसर गया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!