KULTI-BARAKAR

भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर 5 अगस्त : आसनसोल नगर निगम वार्ड नम्बर 66 अंतर्गत बलतोड़िया स्थित काली मंदिर के निकट भाजपा मंडल एक एवं यूथ फोरम कुल्टी के द्वरा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्धघाटन संजुक्त रूप से कुल्टी बिधायक डाक्टर अजय पोदार एवं पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने फीता काट किया। इस अवसर पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बेजेपी के लोग रक्तदान का काम करते है और रक्तपात का काम भाजपा नही करती।

उन्होंने कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट्स ने कलकत्ता हाईकोर्ट को एक रिपोर्ट दिया है जिसमे कहा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर आयोजन करना बहुत सराहनीय कार्य है हम रक्त पात पर बिस्वास नही करते बल्कि रक्त दान पर बिश्वास करते है। भाजपा के लोग जान लेने का कार्य नही करती जान बचाने का कार्य करती है

इस अवसर पर बिधायक श्री पोदार ने रक्त दान देने वाले औऱ रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाले तथा रक्त लेने आये डॉक्टरों के टीम को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर मण्डल एक के अध्यक्ष बबलू पटेल ने बताया कि सग्रह होनेवाले रक्त को आसनसोल ब्लड बेक में जमा करा दिया जायेगा ऊन्होने कहा कि स्थानीय लोग ऊक्त शिविर में सहयोग कररहे है इस के पूर्व दोनों अतिथियों को बुके देकर समानित किया गया । शिविर की और से रक्त देने वाले का प्रमाण पत्र उपहार देकर समानित किया गया ।
कुल्टी यूथ फार्म के सचिव तुसार कांति मुखर्जी के अलावै ब्लड बेक से आये डॉक्टरों की टीम में भास्कर मण्डल ,चन्द्र कांत सरकार ,सोम राय के अलावै शिविर को सफल बनाने में सिछक पिंटू कुमार ,अनूप अग्रवाल ,जोगा मण्डल ,रामजी यादव ,दीपक झा,ललन मेहरा,दसरथ यादव ,विकास ,बासु प्रियंका,मनोज सरैया ,आदित्य शर्मा सहित अन्य लोग की बुमिका सराहनिय थी ।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!