Breaking : मुर्गासाल में हुक्का बार में छापा, युवक-युवतियां पकड़ाये, रिहा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के मुर्गासाल इलाके में अवैध रूप से चलनेवाले हुक्काबार में पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान हुक्का बार से दर्जन भर युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने थाने लाकर उनलोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।




पुलिस ने हुक्का बार मालिक से दस्तावेज मंगाये हैं। बताया जाता है कि बीते कुछ महीने से मुर्गासाल में एक बिरयानी रेस्टोरेंट के पास यह हुक्का बार धड़ल्ले से चल रहा था। इसे लेकर लगातार शिकायतें भी मिल रही थी। बताया जाता है कि कुछ लोगों के साथ सांठगांठ कर यह अवैध धंधा चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई।