KULTI-BARAKAR

लच्छीपुर कांड में राज सोलंकी समेत 28 हुए गिरफ्तार, छह गये रिमांड पर

बंगाल मिरर, आसनसोल : लच्छीपुर कांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 28 पहुंच गई है। लच्छीपुर से राज सोलंकी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया। उनके नाम राज सोलंकी ,मोहम्मद चांद तथा संजय सिंह बताए गए हैं। वहीं शुक्रवार को छह को रिमांड पर लिया गया। शुक्रवार को इन सभी को आसनसोल कोर्ट में भेज दिया गया। पहले से गिरफ्तार अन्य छह लोग दीपक कुमार, नीतीश कुमार, कृष्णा तुरी, अभिषेक शेख, नसीम अंसारी तथा आलमगीर मोल्ला को भी प्रोडक्सन वारंट के तहत कोर्ट लाया गया। जहां पुलिस ने इन छह आरोपियों के अलावा राज सोलंकी की पुलिस रिमांड की मांग कोर्ट से की। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए उन सातों आरोपियों की सात दिन की रिमांड मंजूर कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

লছিপুরের নিষিদ্ধ পল্লী

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल स्थित रेडलाइट एरिया में बुधवार की रात छापेमारी से हड़कंप मच गया था। सूचना मिली थी कि नाबालिक लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है। जिसके बाद राज्य के शिशु अधिकार रक्षा आयोग की टीम, जिला प्रशासन और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। यहां देह व्यापार में शामिल 45 लड़कियों को बरामद किया गया था। इसमें नाबालिग 21 लड़कियों को बर्दवान होम में भेजा गया। 


 इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से कुल पच्चीस लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें अदालत के स्तर से जेल के हवाले कर दिया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन के दौरान और तीन आरोपी को पकड़ा है।  ज्ञात हो कि बीते बुधवार को छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा बरामद लड़कियों में से अधिकांश नाबालिग थे, लिहाजा अधिक से अधिक लोगों को बर्द्धमान भेज दिया गया था। छापेमारी के दौरान आयोग की चेयरपर्सन अनन्या चक्रवर्ती चटर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला शासक विभु गोयल, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।


Leave a Reply