ASANSOLसाहित्य

कथाकार संजीव को शिल्पांचल रत्न सम्मान, आसनसोल हमेशा मेरे दिल में है

बंगाल मिरर,  आसनसोल :  शिल्पांचल के गौरव संजीव जी को आसनसोल नगर निगम ने शिल्पांचल रत्न से सम्मानित किया। इसके लिए नगर निगम के हॉल में एक सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर बोर्ड के चेयरपर्सन अमर चटर्जी, बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक, हिंदी अकादमी की अध्यक्षा उमा श्रॉफ एवं सचिव मनोज यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। संजीव जी को पुष्प गुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर उनको सम्मानित किया। अभिजीत घटक ने उन्हें साल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में संजीव जी की पत्नी प्रभादेवी भी उपस्थित थी उन्हें भी तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भूइयां ने साल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में अमर चटर्जी ने कहा कि संजीव जी आसनसोल के गौरव एवं सच्चे धरतीपुत्र है उनको सम्मानित कर आसनसोल नगर निगम धन्य हो गया। इस अवसर पर अभिजीत घटक ने कहा कि उनके बारे में मैंने काफी को सुना है लेकिन उनकी किताबों को पढ़ने का मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी किताबें हिंदी में प्रकाशित होती है। इनको देश विदेश में ढेर सारे सम्मान दिए गए हैं यह आसनसोल वासियों के लिए गर्व का विषय है।

आशा करता हूं संजीव जी आगे भी इसी तरह लिखते रहेंगे जिससे की यहां को लोगों को साहित्य से प्रेम हमेशा बना रहे। सम्मान समारोह में संजीव जी ने कहा कि सबसे पहले मैं आसनसोल नगर निगम और मेरे चाहने वाले को धन्यवाद देता हूं। मैं आसनसोल से दूर रहता हूं लेकिन आसनसोल हमेशा मेरे दिल में है जब भी मौका मिलता हूं यहां जरूर आता हूं आपको समय जरूर व्यतीत करता हूं उन्होंने कहा कि हमारा देश अन्य देशों की तुलना में आगे पढ़ नहीं पाया जिसका कारण स्त्रियों की शिक्षा उनका सम्मान है।

यहां पर स्त्रियों को इतना सम्मान नहीं दिया जाता जितना कि विदेशों में मिलता है वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं लेकिन यहां पर देश के नेता बोलते कुछ और है करते कुछ और है यह लोग झूठ का नकाब पहने हुए हैं। अजी हां की स्त्रियां आगे बढ़ेगी तभी हमारा देश भी आगे बढ़ेगा। इस सम्मान समारोह में शिव कुमार यादव, निशांत, मुकेश झा, संजीव पांडे, मीना सिंह, संतोष साव, शुभ नाथ चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply