NationalWest Bengal

जश्न-ए-आजादी: विक्टोरिया मेमोरियल पर फहराया जाएगा 7500 वर्ग फुट का तिरंगा

बंगाल मिरर, कोलकाता : आजादी के जश्न को हर कोई अपने तरीके से शानदार और यादगार तरीके से मना रहे है। 75वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर इस बार कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में 70 किलो वजन और 7500 वर्ग फुट के तिरंगा को फहराया जाएगा।

750 पौधे भी लगाए जाएंगे

मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेन गुप्ता ने बताया कि इस बार विक्टोरिया मेमोरियल में यादगार तरीके से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 70 किलो वजन के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जायेगा। यह तिरंगा 7500 वर्ग फुट का होगा और इस मेमोरियल की प्राचीर पर फहराया जाएगा। इसके लिए मेमोरियल के साथ दो और संस्थानों ने सहयोग के लिए हाथ मिलाया है। इस कार्य में भारत पर्यटन कोलकाता और हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग सहयोग कर रहे हैं। सेन ने बताया कि विक्टोरिया मेमोरियल की उत्तर की तरफ से छत पर तिरंगे को फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं साल शुरू होने के उपलक्ष्य में 750 पौधे भी लगाए जाएंगे।

जमीन पर पड़ने से रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल

जयंत सेन गुप्ता ने बताया कि इस तिरंगे को दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट ने बनाया है। तिरंगे का वजन बहुत ज्यादा है और इसकी लंबाई चौड़ाई भी काफी अधिक होगी। इसलिए फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर पड़ने से रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। फहरने के बाद ध्वज जमीन से कम से कम 20 फीट ऊंचा रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

राज्यपाल धनखड़ करेंगे ध्वज का अनावरण

राज्यपाल जगदीप धनखड़ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष तिरंगे का अनावरण करेंगे। इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती क मौके पर विक्टोरिया मेमोरियल में डिजिटल जरिए से तिरंगा फहराया गया था, जो काफी चर्चित रहा था। इतने विशाल आकार के राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की तैयारियों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। निश्चित तौर पर 15 अगस्त को जब दिल्ली के लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा लहराएगा, तब कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पर फहरने वाले इस ध्वज पर भी देश की निगाहें लगी रहेंगी।

source PBNS

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा 14 अगस्त, पीएम ने कहा-लाखों बहनों-भाइयों को होना पड़ा था विस्थापित

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *