ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बांगी के साथ खेला हो गया, पुराने मामले में गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : डकैती की योजना बनाने के पुराने मामले में हीरापुर थाना पुलिस ने नीचूपाड़ा से दबंग बांगी को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में भेजा गया। । जहां से  चार दिनों की रिमांड पर लिया।  बांगी की गिरफ्तारी को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले ही बांगी की शिल्पांचल में वापसी हुई थी।

 उसे कई राजनेताओं के आसपास भी देखा जा रहा था। अब चुनाव के बाद बांगी को इस्को को बर्नपुर के एक माफिया के साथ मिलकर इस्को के सारामारा गेट से रंगदारी वूसलने का जिम्मा मिलने की चर्चा थी। लेकिन अचानक ऐसा क्या खेल हुआ कि बांगी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 
गौरतलब है कि बांगी स्वर्गीय रामलखन यादव का करीबी हुआ करता था। उनकी हत्या के बाद बांगी को पुलिस ने कई मामलों में गिरफ्तार किया। उसके बाद वह कई वर्षों तक आसनसोल से बाहर था। 

चुनाव के पहले ही राजनीतिक शह पर उसने कमबैक किया था। उसे कई आयोजनों में देखा गया। उसकी गतिविधियां भी बढ़ रही थी। वहीं इस्को सारामारा गेट से रंगदारी वसूली के लिए पुराने गुट को हटाकर बर्नपुर एक माफिया के साथ बांगी को जिम्मेदारी दिये जाने की चर्चा थी। उक्त माफिया आजकल सफेदपोश बनकर घूम रहा है। वहीं बांगी के साथ क्या खेला हो गया इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *