ASANSOL

वैक्सीन के लिए सुबह 4 बजे लग रही कतार

बंगाल मिरर, रेलपार :  आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 29 और 30 में अलग-अलग वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जहां वैक्सीन लेने के लिए लोग सुबह 4 बजे से ही कतार में लग गये थे। वार्ड संख्या 29 में 300 लोगों को वैक्सीन दी गई। इस मौके पर  पूर्व प्रसाद कविता यादव, टीएमसी वार्ड अध्यक्ष राजा गुप्ता, प्रदीप भगत, गौरी प्रसाद आदि उपस्थित थे। 

वहीं वार्ड 30 में आगाबेग स्कूल में कैंप आयोजित किया गया। जहां जायजा लेने के लिए चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी पहुंचे। नगर निगम के प्रशासक अमरनाथ चटर्जी ने व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश अनुसार आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में इस तरह के कैम्प लगाकर कोरोना महामारी को दूर करने की पूरी तरह तैयार है ।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, नॉर्थ थाने पर प्रदर्शन

तो इसलिए बरपा है हंगामा, हो रही है कार्रवाई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *