Durgapuja 2021 : शिल्पांचल में जगह-जगह खूंटीपूजा, तीसरी लहर की आहट के बीच दुर्गोत्सव की तैयारी
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : (Durgapuja 2021) अक्टूबर में कोरोना के तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। वहीं अक्टूबर में ही बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गोत्सव है। कोरोना संकट के बीच इस बार भी दुर्गोत्सव का रंग फीका ही रहने की आशंका है। सोमवार को शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में दुर्गापूजा कमेटियों द्वारा खूंटीपूजा की गई। इसके साथ ही पूजा पंडाल का निर्माण भी आरंभ हुआ।
![शिल्पांचल में खूंटीपूजा](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/08/img-20210830-wa00791470429903944145082.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी में राज्य के कानून एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री मलय घटक ने खूंटीपूजा किया। यहां इस बार पूजा आयोजन का 75 वां वर्ष हैं। इस मौके पर पूजा कमेटी के नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़, सोमनाथ घोष बाप्पाई आदि मौजूद थे। रवीन्द्रनगर उन्नयन समिति में आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक द्वारा खूंटी पूजा की गई।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/08/img-20210830-wa00332337296774408405661.jpg?resize=500%2C231&ssl=1)
शिल्पांचल में राधानगर रोड पूजा कमेटी के खूंटीपूजा में सिटी केबल के जयदीप मुखर्जी, फास्बेक्की के पवन गुटगुटिया समेत कमेटी पदाधिकारी शामिल हुए। बर्नपुर स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब में भी खूंटी पूजा की गई। यहां पूजा आयोजन का 50 वां वर्ष है। मौके पर कमेटी की ओर से नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़ समेत क्लब के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
![शिल्पांचल में खूंटीपूजा](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/08/img-20210830-wa00781786535045334258690.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/08/img-20210830-wa00192072843206087138008.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)