डीआरएम से मिला PBFTI प्रतिनिधिमंडल, व्यवसायिक संबंध बढ़ाने पर जोर
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक परमानंद शर्मा से पश्चिम बर्द्धमान फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज PBFTI का प्रतिनिधिमंडल मिला। पीबीएफटीआई अध्यक्ष वीके ढल्ल, महासचिव जगदीश बागड़ी एवं निखिलेश उपाध्याय ने डीआरएम परमानंद शर्मा को सम्मानित किया। इसके बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीबीएफटीआई की ओर से डीआरयूसीसी में प्रतिनिधित्व देने आदि को लेकर चर्चा की।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/img-20210907-wa00044558119400535049059.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
वहीं डीआरएम श्री शर्मा ने भी व्यवसायिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने उद्योगों के लिए रेलवे लाइन बिछाने, लोडिंग-अनलोडिंग में पूर्ण सहयोग पर जोर दिया। रेलवे के उत्तर दिशा में बनकर तैयार यात्री निवास के संचालन को लेकर चर्चा की।