ASANSOL

किसी भी भाषा को प्यार करने या सम्मान देने से पहले सबको अपनी भाषा को सम्मान देना होगा : चेयरपर्सन

नगरनिगम में हिन्दी दिवस का आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम ( AMC) संचालित हिन्दी अकादमी की तरफ से हिन्दी दिवस ( Hindi Diwas ) का आयोजन किया गया जहां आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरपर्सन अमरनाथ चैटर्जी आसनसोल हिंदी अकादमी के अध्यक्ष मनोज यादव, रामजी दुबे सहित शिल्पांचल के कई प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि किसी भी भाषा को प्यार करने या सम्मान देने से पहले सबको अपनी भाषा को सम्मान देना होगा। अपनी भाषा को सम्मान दिए बिना किसी अन्य भाषा को सम्मान देना संभव नही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1949 में पांच प्रबुद्ध लोगों की संसद में की गई बहस के उपरांत हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिला था। उन्होंने बताया कि इसी का नतीजा है कि आज पूरे देश में जितने भी राज्य हैं उनमें से ज्यादातर प्रदेशों मे हिंदी को ही मुख्य भाषा के रूप में स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1983-84 में उनके यौवन में वह मनोज यादव के पिता जैसे लोगों की लगातार कोशिशों के कारण उनकी एक पुश्तैनी जमीन पर एक हिंदी माध्यम विद्यालयकी नींव डाली गई। पहले उस स्कुल को चलाने में भले कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन मनोज यादव, मिथिलेश सिंह जैसे शिक्षकों की अपने विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव के कारण स्कूल के जरिए हिंदी का प्रचार प्रसार किया जा सका।

वहीं मनोज यादव ने कहा कि आज का दिन सिर्फ हिंदी दिवस ( Hindi Diwas ) के रुप में नहीं बल्कि भारतीय भाषा दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान के अनुसार सभी प्रादेशिक भाषाओं को समान मान्यता दी गई है । संविधान में हिंदी की भले ही आपसी तालमेल की भाषा या लिंक लैंग्वेज के रुप में कल्पना की गई थी लेकिन अन्य भाषाओं को भी समान मर्यादा दी गई है।

हिंदी अकादमी के सदस्य डॉ. विजेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी सर्वसमर्थ आम जन की भाषा है। वह हमारी संस्कृति है ,संस्कार है ,जो हमारी निजता को सुरक्षित रखता है वह किसी भी समाज देश की अस्मिता की पहचान होती है। काजी नजरुल विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के डॉक्टर विजय कुमार साव ने कहा कि हिंदी के साथ साथ हमें अन्य भाषाओं को भी सीखना और बोलना चाहिए। हर भाषा में अपना प्रेम छुपा होता है। वही उदित नारायण हिंदी दिवस पर कविता पाठ किये।

बी.बी.कॉलेज के अंजलि तथा अन्य छात्राएं कविता पाठ के माध्यम से हिंदी दिवस में अपनी सहभागिता दी। रामजी दुबे ने वरिष्ठ शिक्षक के रूप में हिंदी दिवस पर अपना शुभकामना संदेश दिया। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री सिंटू भुइँया,पप्पू ठाकुरिया, शशी सिंह, अंजनी बर्मन, बिमल ,दुनिया राय, शुभनाथ चौधरी ,रोहित प्रसाद पथिक,मुकेश झा आदि कई लोग उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक रामजी दुबे ने किया।

Breaking : Asansol सड़क हादसे में किशोर की मौत, हंगामा, पुलिस कैंप व वाहनों में तोड़फोड़

कानून मंत्री नहीं गये दिल्ली, समर्थकों ने कहा मंत्री ने दिया साहस का परिचय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *