ASANSOL

NRAI उपाध्यक्ष बने वीके ढल्ल

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल के वेरिंदर कुमार ढल्ल फिर से नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया  (NRAI) के उपाध्यक्ष बने है। पंजाब के मोहाली में   (NRAI)  की वार्षिक आम बैठक में चौथी बार आसनसोल निवासी पश्चिम बर्द्धमान फेडरेशन आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज PBFTI सह वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन WBRA के अध्यक्ष वेरिंदर कुमार ढल्ल को एनआरएआइ का उपाध्यक्ष बनाया गया।

सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें पंजाब के रनिंदर सिंह को अध्यक्ष तथा कुंवर सुल्तान सिंह को महासचिव चुना गया है। गौरतलब है कि 29 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति में वीके ढल्ल के अलावा पश्चिम बंगाल से सिर्फ रितेश चक्रवर्ती को सदस्य चुना गया है।  PBFTI  के महासचिव जगदीश बागडी ने बताया कि विगत 12 वर्षों से वीके ढल्ल एनआरएआइ के उपाध्यक्ष रहते हुए चौथी बार भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये है। यह न सिर्फ़ आसनसोल या पश्चिम बर्द्धमान जिले के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। वही आसनसोल राइफल क्लब के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य अशोक चटर्जी, सुजिी बोस, संदीप सामंत, धर्मेंद्र साव, अनुपम पांडेय आदि ने भी खुशी जतायी।

पंजाब CM Captain अमरिंदर सिंह का इस्तीफा 

BJP के साथ फिर हुआ खेला आसनसोल के सांसद बाबुल हुए तृणमूल के

IRCTC Tour कराएगी वैष्णो देवी, हरिद्वार, कृष्ण,राम जन्म भूमि की, बंगाल,झारखंड,-बिहार के इन स्टेशनों से

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!