Durgapur बैराज आज रात 11 से 4 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, 23 सितंबर तक
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : लाॅकगेट के मरम्मत के लिए दुर्गापुर Durgapur बैराज पर 19 सितंबर से लेकर आगामी 23 सितंबर तक रात 11 बजे से लेकर भोर 4 बजे तक वाहनो की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। सिर्फ एम्बुलेंस और फायर सर्विस वाहन को छोड़कर और किसी भी वाहन को दुर्गापुर बैराज से होकर यातायात करने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, वर्ष 2020 के अक्टूबर महीने में दुर्गापुर बैराज का लाॅकगेट टूट गया था जिसके कारण सिर्फ दुर्गापुर ही नहीं बल्कि उसके आसपास के इलाको में भी पेयजल के लिए हाहाकार मच गया था।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![Durgapur बैराज](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/img-20210919-wa00197866179813746331242-500x304.jpg)
इसके बाद से ही दुर्गापुर बैराज के लाॅकगेट का बारी-बारी से मरम्मत किया जा रहा है। बांकुड़ा जिला प्रशासन के तरफ से 19 सितंबर से 23 सितंबर तक लाॅकगेट के मरम्मत के लिए 5 दिनो तक रात 11 बजे से लेकर भोर 4 बजे तक दुर्गापुर बैरेज पर वाहनो की आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया गया है। बांकुड़ा जिला प्रशासन के तरफ से जारी किए गए आदेश को लेकर दुर्गापुर बैराज के पास होर्डिंग लगाए गए है।
वहीं दूसरी तरफ दुर्गापुर Durgapur बैराज पर वाहनो की आवाजाही पर रोक लगाए जाने से वाहन चालको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि उन्हें लगभग 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर मेजिया से रानीगंज होकर आवाजाही करनी पड़ेगी। दुर्गापुर बैराज की यह प्रमुख सड़क बंद होने के कारण उत्तर बंगाल से बीरभूम होकर बांकुड़ा होते हुए दक्षिण् भारत जाने वाले वाहन चालको को काफी परेशानी होगी।