Andal : हाइवे पर हादसा 2 की मौत
बंगाल मिरर, अंडाल : ( Asasol Live News Today In Hindi ) सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अंडाल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर खड़ी ट्रक पर पीछे से तेज गति में आ रही बुलेट सवार ने टक्कर मारी। मौके पर ही मौत बुलेट सवार दो युवकाों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना अहले सुबह की है। स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने आए तो देखें कि 2 लोग गाड़ी के नीचे दबे मरे पड़े हुए थे।









उसके बाद मौके पर अंडाल ट्रैफिक पुलिस पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में कर थाना लेकर गई। अंडाल थाना और अंडाल ट्रैफिक की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए बिधाननगर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान डीएसपी कर्मी पुष्पक कुमार झा और दुर्गापुर एनआईटी कर्मी अजय कुमार यादव के तौर पर हुई। वह लोग आसनसोल से दुर्गापुर जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गये।। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा ट्रैफिक जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।




- বার্নপুর ইস্কোতে ৬২.২৯% ভোট পেয়ে বিএমএসের জয়
- नौकरी जाने के बाद भी नहीं मिली नौकरी, बाहरी लोगों की नियुक्ति के आरोप में दुर्गापुर में फैक्ट्री का गेट बंद कर प्रदर्शन
- কাজ হারিয়েও মেলেনি চাকরি, বহিরাগত নিয়োগের অভিযোগে দুর্গাপুরে কারখানার গেট বন্ধ, বিক্ষোভ,
- विकास क्यों नहीं हुआ? तृणमूल नेता की गाड़ी रोककर भाजपा कार्यकर्ता ने पूछे सवाल, वायरल वीडियो
- উন্নয়ন কেন হয়নি? তৃণমূল নেতার গাড়ি আটকে প্রশ্ন বিজেপির কর্মী ভাইরাল ভিডিও

