आर्य समाज पुनर्वास केन्द्र द्वारा प्रभात फेरी, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की गई
बंगाल मिरर, आसनसोल : आर्य समाज पुनर्वास केन्द्र की ओर से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आसनसोल के मोहिशीला से लक्ष्मी नारायण केडिया उर्फ लाला केडिया के नेतृत्व में आयोजित प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी मोहिशीला से शुरू होकर मुर्गासाल स्थित आर्य समाज पुनर्वास केन्द्र पहुंचा। जहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की गई।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![आर्य समाज पुनर्वास केन्द्र](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/img-20210924-wa00161374702092947793224-243x500.jpg)
इस दौरान लोगों के बीच जीवन का सार गीता, ज्ञान गंगा समेत अन्य ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें वितरित की गई। लक्ष्मी नारायण केडिया ने कहा कि समाज को जागरूक करने, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण , बापी, भोला दास, परिमल घोष आदि मौजूद थे।
Barakar से गिरफ्तार युवक से मिले 25 Pistol, 46 मैगजीन ः सीपी