Lions Asansol East ने शिक्षकों एवं पत्रकारों को किया सम्मानित, पत्रकार रंजीत ने किया मैगजीन का विमोचन
बंगाल मिरर, आसनसोल : लायंस क्लब आसनसोल इस्ट का मैगजनी मंथ एवं शिक्षक दिवस समारोह आसनसोल क्लब में गुरुवार की शाम आयोजित किया गया। यहां वरिष्ठ शिक्षक कीर्ति भूषण ठाकुर तथा रास्ता के शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध शिक्षक दीप रंजन नायक को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार ने क्लब के मैगजीन का विमोचन किया और उन्हें सम्मानित किया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/img-20210924-wa00097227075968299676112.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)
इस दौरान पत्रकार बासुदेब चटर्जी, संतोष कुमार मंडल उर्फ बीजू, मनोज कुमार भगत को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर
डॉ. एस. सर्बजाना, डॉ एस एस सरकार, बीबी कालेज के प्राचार्य डा. अमिताभ बसु, एम एम भट्टाचार्य, डॉ लक्ष्मी सरकार,डॉ आर सी मल्लिक,जयंती मल्लिकडॉ एन गुहाठाकुरता, सौरेन मित्र,प्रदीप ठाकुर,एस के कमानी,डॉ राकेश आदि मौजूद थे।